बार-बार फोन कर महिला पर गलत संबंध बनाने का दबाव, रास्ते में घेरकर की अश्लील हरकतें

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 09:11 AM (IST)

लुधियाना (राज): एक महिला को लगातार फोन करके परेशान करने, गलत संबंध बनाने के लिए मजबूर करने और रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करने का गंभीर मामला सामने आया है। 

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए आधिकारिक बयानों में महिला ने बताया कि आरोपी उसे पिछले कुछ समय से लगातार फोन कॉल कर रहा था और उस पर अनुचित एवं गलत संबंध बनाने का भारी दबाव डाल रहा था। उसकी इन घिनौनी हरकतों और मांगों का विरोध किया, तो आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी क्रम में 1 सितंबर को जब किसी काम से जा रही थी तो आरोपी ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया और उसके साथ जबरन अश्लील हरकतें व बदसलूकी की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News