लुधियाना के प्राइवेट स्कूल में छात्रा से Peon की गंदी हरकत, CCTV में कैद हुई घटना
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 12:17 PM (IST)
पंजाब डेस्क : लुधियाना के निजी स्कूल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्कूल के प्यून द्वारा 16 साल की छात्रा से जबरदस्ती की गई। इसे लेकर एक सी.सी.टी.वी. भी सामने आई है जिसमें प्यून लड़की को पकड़कर उसे जबरन किस करता है। आरोपी की पहचान बस्ती जोधेवाल के रहने वाले प्रिंस पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर प्यून के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार किया गया है। वहीं अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार क्लास टीचर के ऑफिस में छात्रा किताब लेने गई थी। इस दौरान प्यून ने उसे अकेला देखकर जबरन किस किया और गलत तरीके से छुआ। घटना की सी.सी.टी.वी. में छात्रा किताब निकालती दिख रही है जिसे देखर प्यून वहां आता है और उसे पीछे से पकड़ लेता है और गलत हरकत करता है। छात्रा खुद को छुड़ाने की कोशिश की करती है और वहां से बाहर निकल जाती है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी प्यून ने छात्रा से इस हरकत की वीडियो अपने पास रख ली थी और इसे अपने दोस्तों को दिखाया था। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

