देखिए कैसे युवक ने हॉकी से महिला पर किया हमला, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 01:46 PM (IST)

लुधियानाः महिलाओं पर होने वाले अत्याचार रूकने के नाम नहीं ले रहे है।खुद को मर्द बताने वाले  एक पल में ही जानवर का रूप धारण कर लेते है। ऐसे ही एक घटना लुधियाना के मानकवाल में देखने को मिली। यहां एक युवक पर गुस्सा एक कदर हावी हो गया कि उसने बेरहमी से महिला को हॉकी से पीट डाला।

 

दरअसल मोहल्ले में टावर लगने जा रहा था,जिसका सामान से गलती से पीड़ित पक्ष के घर आ गया। इसी को लेकर झगड़ा हो गया।  बात इतनी बढ़ गई पड़ोस में रहने वाले लड़के ने हॉकी से महिला पर हमला कर दिया। महिला के पति ने हमलावर मनप्रीत पर आरोप लगाते कहा कि रंजिश के चलते उसकी पत्नी से मारपीट की गई है। फिलहाल सम्पर्क करने पर प पुलिस से बात नहीं हो सकी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News