चंडीगढ़ में महिला से हैवानियत, युवक ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 05:16 PM (IST)

पंजाब: चंडीगढ़ से रेप केस मामले की एक खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा जांच की गई जिसमें पुलिस ने आरोपी को काबू कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार काबू किया गया आरोपी सेक्टर 38 शाहपुर कॉलोनी में रहने वाला मनू बताया जा रहा है। साल 2022 जनवरी में चंडीगढ़ में मलोया जंगल में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पाया गया था। उसके पति को जब अपनी पत्नी मनदीप कौर की लाश मिली तो उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने पर शीघ्र ही जांच शुरू कर दी थी। जांच में तीन संदिग्धों का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिसके बाद मृतक के साथ आरोपी का डीएनए मैच हो गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने 2010 में भी एक युवती के साथ रेप किया तथा हिमाचल में भी उसने एक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और बाद में उनकी हत्या कर मार दिया था।

पुलिस द्वारा की गई जांच में पुलिस ने बताया कि 2010 में की गई हत्या में 22 वर्षीय छात्र के मामले में पुलिस ने 300 लोगों से पूछताछ की थी तथा मनदीप कौर के मामले में 500 लोगों को हिरासत में लिया था और उनमें से कुछ लोगों के ब्लड सैंपल को जांच के लिए भी भेजा था। जिसमें से आरोपी का सैंपल मैच हो गया था। बता दें कि आरोपी के खिलाफ लगभग 7 केस दर्ज हैं तथा आरोपी ड्रग्स एडिक्ट भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News