जगराते में पहुंची महिला ने किया हंगामा, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर केस दर्ज
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 04:18 PM (IST)
तलवाड़ा (जोशी): तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में एक महिला के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और जगराते में विघ्न डालने के आरोप में मामला दर्ज किए जाने की खबर सामने आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए SHO सतपाल सिंह ने बताया कि तलवाड़ा पुलिस को दिए बयानों में तरसेम लाल पुत्र मोहन लाल निवासी गांव भेड़ा ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में माता का जगराता रखा हुआ था, जिसकी बाकायदा मंजूरी उन्होंने एस.डी.एम. मुकेरियां से ली थी।
जब रात के करीब 11:18 बजे गांव में जगराता चल रहा था, तो उनके ही गांव की अंजू बाला पुत्री सुरिंदर कुमार हाथ में डंडा लेकर पंडाल में घुस आई। उसने आते ही ऊंची-ऊंची आवाज में गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और अपने हाथ में पकड़े डंडे से माता के भवन को तोड़ने की कोशिश की, जिससे समस्त संगत की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक, शिकायत के आधार पर आरोपी महिला अंजू बाला के खिलाफ तलवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

