महिला ने अस्पताल से नवजन्मे बच्चे को किया अगवा, मचा हड़कम्प

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 04:39 PM (IST)

गुरदासपुर/लाहौर (विनोद): लाहौर के सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड के लेबर रूम से आज सुबह एक अज्ञात महिला द्वारा एक नवजन्मे बच्चे को चोरी कर लिया गया। इस घटना में चोरी हुए बच्चे के पिता की लापरवाही भी सामने आई है।

सूत्रों अनुसार कसूर निवासी इमनान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नाजिया बीबी ने आज एमरजैंसी वार्ड में आप्रेशन के साथ एक लड़के को जन्म दिया। अस्पताल की प्रक्रिया पूरी करके उसने बच्चे को प्राप्त किया। इस दौरान एक महिला वहां आई और कहने लगी कि उसका पति भी अस्पताल में दाख़िल है और जान-पहचान हो गई। इस दौरान इमरान बाथरूम जाने लगा तो बच्चे को उक्त महिला के हवाले कर गया। वापस आया तो महिला और बच्चा गायब था। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला एक आटो रिक्शा पर बच्चे के साथ जाती दिखाई दे रही है। पुलिस जांच कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News