महिला का कत्ल कर कमरे को बाहर से ताला लगा बहन व जीजा फरार, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 02:44 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल अधीन आती पुलिस चौकी हम्बड़ा के इलाके में आज एक महिला की हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर ए.डी.सी.पी. संदीप शर्मा, ए.डी.सी.पी. जगतप्रीत सिंह, ए.सी.पी. तलविंदर सिंह गिल, थाना प्रभारी जसवीर सिंह व चौकी इंचार्ज भीष्म देव भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।

मौके पर लोगों ने बताया कि आज से 26 दिन पहले उस मकान में अमित सुदाए अपनी पत्नी बबीता, साली अनीता व 2 बच्चों के साथ किराए पर रहने के लिए आया था। इन तीनों का आपस में किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। आज सुबह मकान का केयरटेकर जिवश कुमार मकान में आया तो देखा अमित के कमरे को बाहर से ताला लगा हुआ है। जब उसने अंदर देखा तो चारपाई पर एक महिला का शव पड़ा था। उसने उसकी सूचना पुलिस को दी। जज पुलिस दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि मृतक महिला की गर्दन पर निशान बने हुए हैं जैसे उसकी हत्या गला दबाकर की गई हो। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।

मृतका की पहचान अनीता (24) के रूप में की गई जो अपनी बहन बबीता, जीजा अमित सुदाए व उनके 2 बच्चों के साथ कमरे में रह रही थी। उक्त मृतक महिला के जीजा, बहन व उनके दोनों बच्चे मौके से फरार हो चुके थे।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शव अकड़ चुका था और एक दिन से ज्यादा पुराना लग रहा था। जीजा व बहन के फरार होने से यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे अनीता की गला दबाकर हत्या करने बाद मकान को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है और मृतक महिला के जीजा अमित व बहन बबीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News