Hotel में लड़का-लड़की के शव मिलने से सनसनी, कमरे से पिस्तौल बरामद
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 10:44 AM (IST)
खन्ना : शहर में स्थित ग्रीनलेंड होटल के एक कमरे में युवक और युवती की गोली लगे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थान से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों के पास से एक पिस्तौल बरामद
जानकारी अनुसार दोनों आज सुबह होटल में आए थे और एक कमरा किराए पर लिया था। काफी समय तक कमरे में से कोई हरकत न होने पर होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। जब दरवाजा न खुला तो उसको तोड़ा गया, जिसके बाद कमरे अंदर में दोनों की खून से लथपथ लाशें मिलीं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे डीएसपी खन्ना विनोद कुमार ने बताया कि ग्रीनलेंड होटल भट्टियां, खन्ना के कमरा नंबर 104 में से दो लाश मिलने की जानकारी मिली थी। इस पर वह, एसएचओ कुलविंदर बेदी पुलिस पार्टी और फोरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया और दोनों के सिर में गोली लगने के निशान मिले है।
पुलिस अनुसार मृतकों के पास से मिले मोबाइल फोन से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लड़की की पहचान हरप्रीत कौर, पत्नी तेजिंद्र सिंह निवासी तरनतारन और मनजीत सिंह, निवासी मक्खू, के रूप में हुई है। दोनों विवाहित थे। हरप्रीत कौर के 2 बच्चे हैं, जबकि मनजीत सिंह का भी एक बेटा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आपसी रिश्ते में नहीं बल्कि प्रेम संबंध में थे और होटल में साथ ठहरे हुए थे। डी.एस.पी. ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और उसके बाद स्वयं को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही की जाएगी।

