Gun Point पर महिला से दुष्कर्म, 3 साल से आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल
punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 02:14 PM (IST)

फाजिल्का : बंदूक की नोक पर एक महिला से दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद महिला की मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक महिला के पति ने बताया कि उनके ही गांवों के व्यक्ति ने उसके पत्नी के साथ 3 साल पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था और उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद से ही व्यक्ति उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करता आ रहा था जिससे परेशान होकर पत्नी ने एक साल पहले परिवार वालों को इस बारे बताया।
पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। मृतका के पति ने बताया कि जब उसकी पत्नी गत दिन लस्सी लेने गई थी तो आरोपी ने बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here