पठानकोट में महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 02:26 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के पठानकोट जिले में एक मेस (भोजनालय) कर्मचारी के हमले से भारतीय वायुसेना (IAF) की एक महिला अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। 

पुलिस अनुसार आरोपी शुक्रवार रात को महिला अधिकारी, जो एक स्क्वॉड्रन लीडर हैं, के घर में लूटपाट के इरादे से घुसा। पठानकोट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उस समय अधिकारी सोई हुई थीं, लेकिन आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने बताया कि अधिकारी ने मेस कर्मचारी को रोकने की कोशिश की लेकिन उसने चाकू से कई वार करके अधिकारी को घायल कर दिया।  आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में की गई है और उसे सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

खख ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय महिला अधिकारी घर पर अकेली थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पास के मकान में रह रही एक अन्य महिला वायुसेना अधिकारी पीड़िता के आवास पर गईं, जहां उन्होंने स्क्वॉड्रन लीडर को घायल अवस्था में पाया। घायल अधिकारी को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हरियाणा के चंडी मंदिर स्थित सेना के अस्पताल में रेफर किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया गए है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता के आवास के निकट रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News