दर्दनाक हादसाः मशीन में शॉल फंसने से महिला की तड़प-तड़प कर निकली सांसे

punjabkesari.in Sunday, Feb 07, 2021 - 11:21 AM (IST)

लुधियाना (राज): फैक्टरी में काम करते समय महिला का शॉल मशीन में फंस गया जिससे महिला का गला घुट गया और महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फग्गु देवी (26) के रूप में हुई है जोकि फैक्टरी के अंदर बने कमरे में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार के हवाले कर दिया है।

तिलक बहादुर ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल के रहने वाले है। फग्गु देवी से उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। उनके एक बेटी और एक बेटा है। वह परिवार के साथ फेस-6 में स्थित बाला जी फैक्टरी के अंदर बने कमरे में रहते है।तिलक ने बताया कि वह और उसकी पत्नी फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार को दोपहर लंच के बाद उसकी पत्नी मशीन पर काम कर रही थी। उस दौरान उसकी पत्नी का शॉल मशीन में फंस गया, जिस कारण उसकी पत्नी का गला घुट गया। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News