Delivery के बाद महिला निकली कोरोना Positive, डॉक्टरों के फूले हाथ-पैर

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 01:29 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत): गुरु नानक देव अस्पताल (जी.एन.डी.यू.एच.) स्थित बेबे नानकी वॉर्ड में एक महिला की आपातकालीन डिलीवरी की गई। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया, लेकिन यह महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। महिला को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करवा दिया है। साथ ही महिला की डिलीवरी करने व सम्पर्क में आए 6 डाक्टरों को क्वारंटाईन किया गया गया है।

दरअसल, इस महिला को बीते मंगलवार को अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। गर्भावस्था के 9 माह पूरे हो चुके थे। ऐसे में महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। डाक्टरों ने महिला का थ्रोड स्वैब लेकर जांच के लिए इंफ्लुएंजा लैब भेजा था, लेकिन रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई थी। चूंकि महिला की हालत बिगड़ रही थी, इसलिए डाक्टरों ने तुरंत डिलीवरी करने का निर्णय लिया। डिलीवरी के बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद इंफ्लुएंजा लैब से आई रिपोर्ट में महिला को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। रिपोर्ट की जानकारी मिलने पर डाक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। अस्पताल प्रशासन भी दुविधा में आ गया। गायनी वॉर्ड को फौरन सैनीटाइज किया गया। साथ ही महिला की डिलीवरी करने व सम्पर्क में आए 6 डाक्टरों को होम कोरंटाइन कर दिया गया। 

गुरु नानक देव अस्पताल मैडीकल कालेज की पिं्रसीपल डा. सुजाता शर्मा का कहना है कि डाक्टरों ने जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के मद्देनजर डिलीवरी की थी। अब महिला पॉजिटिव आई है तो सभी डाक्टरों को क्वारंटाईन किया गया है। इन डाक्टरों के सैंपल लेकर जांच के लिए इंफ्लुएंजा लैब भेजे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News