नगर निगम में दूसरे दिन भी काम ठप्प, जारी है हड़ताल

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2023 - 11:34 AM (IST)

जालंधर(सोनू): जालंधर में आज दूसरे दिन भी नगर निगम में कलम छोड़ हड़ताल चल रही है। जिस वजह से निगम का सारा कामकाज ठप्प रहेगा। बता दें प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में रिकवरी के लिए प्राइवेट CA रखने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि किसी निगम में ऐसा नहीं है, तो जालंधर में भी ऐसा नहीं होने देंगे।

जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान विक्की सहोता ने बताया कि उन्होंने निगम कमिश्नर को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन उन्होंने मांग नहीं मानी। इसी के चलते वे कलम छोड़ हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं। स्टाफ की कमी होने के बावजूद भी सभी लोग अपना काम समय पर कर रहे थे लेकिन अगर प्राइवेट हाथों में काम दिया जाएगा तो यह बहुत गलत बात है। अगर उनकी मांगे नहीं मानी जाती तो हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News