Punjab : बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मजदूर, कई घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2024 - 11:35 PM (IST)

खन्ना : खन्ना के गांव फैजगढ़ में खेतों में मोटर वाले कमरे की छत गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे। जिन्हें गांववासियों ने बाहर निकालते हुए सिविल अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बिहार के मोतिहारी जिले के रहने वाले ये मजदूर खन्ना के गांव फैजगढ में एक किसान के पास खेती का काम करते थे। ये मजदूर खेतों में बने कमरे में रहते थे। आज रात को काम खत्म करके 6 मजदूर कमरे की छत पर आराम करने लगे और 2 मजदूर कमरे के अंदर खाना बनाने लगे।

इसी बीच छत गिर गई। छत के ऊपर आराम करने वाले सभी 6 मजदूरों सहित नीचे बैठे दोनों मजदूर मलबे में फंस गए। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठे हुए और मजदूरों को बाहर निकाला। इससे पहले एंबुलैंस का इंतजार किया जाता गांव के लोग ही महिंद्रा पिकअप गाड़ी में मजदूरों को सिविल अस्पताल ले आए। घायलों की पहचान मोहम्मद कलीम (45), मोहम्मद कलाम (50), हरदेव शाह (60), मोहम्मद कासिम (50), सलाहुदीन (45), मोहम्मद शाहिद (60), मोहम्मद सदीक (55), मोहम्मद लतीफ (55) के तौर पर हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News