शटरिंग का काम कर रहे मजदूरों पर ढहा कहर, 1 की मौत, 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 10:21 AM (IST)

खरड़ (रणबीर): नगर काउंसिल एरिया अधीन कंस्ट्रक्शन वर्क कर रहे मजदूरों पर दीवार ढह जाने से एक की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। बता दें कि हादसा खरड़-मोरिंडा रोड भागोमाजरा टोल प्लाजा जी.बी.पी. क्रेस्ट अपार्टमैंट में निर्माणाधीन मकान नं-206 में उस समय पर हुआ जब ग्राऊंड फ्लोर पर लैंटर से पहले शटरिंग का काम चल रहा था। मकान मालिक हिमाचल प्रदेश (गगरेट) निवासी मनोरंजन कुमार ने बताया कि उन्होंने मकान का काम जगजीत सिंह नाम के ठेकेदार को दिया हुआ है। इसी के बगल के मकान नंबर-207 जिसका ग्राउंड फ्लोर का लैंटर पड़ चुका है। इसके ऊपर पहली मंजिल की दीवार जो सांझी है। उक्त सांझी 9 इंची दीवार पूरी हो चुकी है लेकिन दीवार के बीच वाले कॉलम (सरिया) बिना कंक्रीट डाले इसी तरह छोड़ी हुई है, दीवार की चिनाई ताजी थी। जैसे ही लेबर ने काम शुरू किया तो दीवार मजदूरों पर गिरने से हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें : दहशत के 18 घंटेः बुडै़ल जेल के पास मिला बम, गड्ढे में दबाया फिर धमाका

गौरतलब है कि शनिवार को मकान नंबर-206 की तरफ लैंटर के लिए सरिया बांधने की तैयारी हो रही थी। मकान की सांझी दीवार इस तरफ काम में लगे 5 में से 3 मजदूरों के ऊपर गिर गई। हादसे में लेबर औखिल कुमार शाह, वेद प्रकाश, नोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां औखिल कुमार शाह (32) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मूलरूप में बिहार का रहने वाला था। बाकी अन्य मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे की सूचना थाना घडुआं पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि शव को मॉर्चरी में रखवा दिया है। बिल्डिंग इंस्पैक्टर नगर काउंसिल खरड़ गुरप्रीत सिंह सूचना मिलते मौके पर पहुंचे। दोनों मकानों के बाकायदा नक्शे नगर काउंसिल के पास है। वहीं, ठेकेदार जगजीत सिंह का पक्ष जानने की कई बार कोशिश की गई लेकिन फोन का जवाब नहीं दिया गया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News