जालंधर-लुधियाना हाईवे पर तेज रफ्तार बस का कहर, पीछे से कार को मारी टक्कर, कार चालक घायल

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 07:03 PM (IST)

लुधियाना  (शिवम) : थाना सलेम टाबरी के अधीन आते जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर जालंधर बाईपास चौक से आगे अमन नगर के पास तेज रफ्तार बस ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

जानकारी के अनुसार कार चालक लुधियाना से जालंधर की तरफ जा रहा था। अमन नगर के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बस ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार बेकाबू होकर हाईवे किनारे बने फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में कार चालक को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर किनारे किया, जिससे यातायात सुचारू हो सका।

 सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ फरार बस चालक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News