पंजाब में येलो अलर्ट, जानें आने वाले 48 घंटों तक पंजाब के मौसम का हाल

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 05:16 PM (IST)

जलंधर: पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने के चलते पंजाब में मौसम में तबदीली होने के कारण ठंड बढ़ने लगी है। राज्यों के सभी जिलों में रात का तापमान 7 से 10 डिग्री रहा है जबकि राज्यों में सबसे ठंडे शहर गुरदासपुर में सिर्फ 5 डिग्री पारा रहा। इस तरह ठंडी रातों का यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 14 और 15 जनवरी को खूब धुंध रहेगी।

इसी कारण पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि घर से निकलते समय मौसम की स्थिति को ध्यान में रखना चाहिए। सभी जिलों में 1 डिग्री से लेकर 5 डिग्री तक की कमी रही है। किसी भी जिलो में 15 डिग्री से ऊपर तापमान नहीं गिरा है। मौसम विभाग मुताबिक अभी आने वाले 2 दिनों में ठंड और बढ़ेगी। धूप कुछ ही समय के लिए निकलेगी। पंजाब में मुख्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। उधर हिमाचल में बर्फबारी के कारण अभी भी कई जिले संपर्क से कटे हुए हैं। नागरिक खुद बर्फ हटाकर रास्ता बनाने में जुटे हैं। 

कम से कम तापमान 
गुरदासपुर- 5.0 डिग्री
अमृतसर- 5.6 डिग्री 
पठानकोट- 7.2 डिग्री 
बठिंडा- 7.2 डिग्री 
होशियारपुर- 7.3 डिग्री 
फरीदकोट- 7.5 डिग्री 
नवांशहर- 7.6 डिग्री 
संगरूर- 8.4 डिग्री 
पटियाला-9.6 डिग्री
लुधियाना -10.1 डिग्री

यह भी बताने योग्य है कि पश्चिमी चक्रवात के सक्रिय होने के बाद पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है। मौसम विभाग चंडीगढ़ की तरफ से 7 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक बारिश संबंधित जारी की गई डिटेल में बताया गया है कि पंजाब के कपूरथला में सबसे ज्यादा 148.6 मिलिमीटर बारिश रिकार्ड हुई है।

शहर का नाम- बारिश मि.मी.
अमृतसर -41.2
बठिंडा-28.9
फरीदकोट-45.4
फतेहगढ़ साहिब-63.3
फाजिल्का-20.5
फिरोजपुर- 49
गुरदासपुर- 89
होशियारपुर-62.4
जालंधर-64.9
लुधियाना-76.3
मनसा-21.6
मोगा-35.5
मुक्तसर साहिब-20.8
पठानकोट-97.2
पटियाला-71.3
रूपनगर-91
संगरूर-40.2

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News