पंजाब में माइनिंग विभाग का SDO गिरफ्तार! कारनामा जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 02:52 PM (IST)

मोहाली/जालंधर (जस्सी, धवन): विजिलेंस ब्यूरो मोहाली ने माइनिंग विभाग डेराबस्सी में तैनात सब डिविजनल ऑफिसर (SDO) रमनजोत सिंह को 8 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एंटी-करप्शन एक्शन टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायत के बाद की गई है।

SDO के खिलाफ 40 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में FIR नंबर 16 दर्ज की गई थी। इसके बाद वह 19,40,000 रुपये की रिश्वत लेने को सहमत हो गया। विनती करने पर शिकायतकर्ता की जमीन से मिट्टी उठाने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले SDO ने 8 लाख रुपये की रिश्वत ली। शिकायतकर्ता छोटू राम द्वारा पेश की गई रिकॉर्डिंग के अनुसार आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, मोहाली में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News