तरुण चुघ और Yo Yo Honey Singh ने मिलकर छेड़ी नशे के खिलाफ जंग, युवाओं को देंगे संदेश
punjabkesari.in Tuesday, May 26, 2026 - 01:02 PM (IST)
पंजाब डेस्क: मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh (हिरदेश सिंह) ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मुलाकात की। पंजाब में चल रहे नशा विरोधी अभियाना के तहत एक अहम पहल देखने को मिली है। इस मुहिम में अब हनी सिंह जुड़कर युवाओं को नशे से दूर करने का समर्थन जताया है। इस दौरान हनी सिंह और तरुण चुघ दोनों ने मिलकर इस बात पर जोर दिया कि पंजाब के युवाओं को नशे, खासकर “चिट्टा” जैसी खतरनाक आदतों से बचाना बेहद जरूरी है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
#WATCH | Singer Yo Yo Honey Singh (Hirdesh Singh) met with BJP National General Secretary Tarun Chugh.
— ANI (@ANI) May 26, 2026
He said, "Drugs are ruining families and youth in Punjab. Punjab must be saved from this."
BJP's Tarun Chugh said, "Yo Yo Honey Singh is a son of Punjab who has made a name… pic.twitter.com/jBodpy34Tc
वहीं तरुण चुघ ने कहा, "यो यो हनी सिंह पंजाब के बेटे हैं जिन्होंने दुनिया भर में अपना नाम बनाया है। मैंने हनी सिंह से रिक्वेस्ट की है कि वे अपने गानों और शब्दों का इस्तेमाल करके पंजाब के युवाओं को ड्रग्स छोड़ने के लिए मोटिवेट करें। उन्होंने मुझसे वादा किया है कि हम पंजाब को बचाएंगे। अगर हनी सिंह वापसी कर सकते हैं, तो आप भी कर सकते हैं...।"
पंजाब में मेरे द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत प्रसिद्ध गायक यो यो हनी सिंह ने भी इस अभियान से जुड़कर इसे जन-जन तक पहुंचाने का समर्थन किया और मिलकर पंजाब के युवाओं को चिट्टे और नशे की दलदल से बाहर निकालकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने तथा पंजाब को पुनः रंगला पंजाब और सुनहरा पंजाब बनाने का संकल्प लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

