आप भी रहें सावधान! कहीं हो न जाएं ऐसे धोखाधड़ी का शिकार
punjabkesari.in Monday, Dec 04, 2023 - 03:16 PM (IST)

चंडीगढ़: ऑनलाइन ट्रैफिक चालान भरने का लिंक भेजकर ठगों ने शहर के एक व्यक्ति से ठगी करने की कोशिश की। उक्त व्यक्ति ने मोबाइल फोन पर मिले लिंक को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के साथ सोशल मीडिया पर सांझा किया और धोखाधड़ी का शिकार होने से बच गया। पुलिस ने उनसे कहा कि यह फर्जी लिंक है, इसे नजरअंदाज करें।
मनवर नाम के शख्स ने अपने मोबाइल का स्क्रीन शॉट पुलिस के साथ शेयर किया। इतने में उन्हें एक नंबर से मैसेज आया। इसमें कहा गया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनका चालान काटा गया है। इसमें एक चालान नंबर भी दिया गया था। आगे कहा गया कि अपनी पहचान सत्यापित करने और चालान प्रमाण देखने के लिए वाहन परिवहन ऐप डाउनलोड करें। ऐप में जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी, लेकिन लिंक फर्जी निकला और व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार होने से बच गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here