पंजाब में बेबस नौजवानों एवं पीड़ित परिवारों की आवाज बनेगी युवा भाजपाः भानु प्रताप राणा

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2020 - 05:06 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के श्री अमृतसर साहिब, बटाला, तरनतारन के आसपास के इलाकों में जहरीली शराब की बिक्री के चलते 130 से ज्यादा मौतों के दोषियों एवं पंजाब कांग्रेस सरकार के चार विधायकों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं होने पर पंजाब युवा भाजपा शुक्रवार सुबह कोविड-19 के सरकारी आदेशों की पालना करते हुए सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पंजाब कोंग्रेस के विधायकों का घेराव करेगी। इस बात की पुष्टि पंजाब युवा भाजपा प्रधान भानु प्रताप राणा ने कर दी है। 

पंजाब प्रधान भानु ने कहा पंजाब मे अवैध शराब, नशा तस्करी रोकने मे मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह पूरी तरह फेल हो गए, क्योंकि इस अवैध कारोबार को रोकने का कार्य पंजाब पुलिस एवं एक्साइस विभाग का बनता है। यह दोनों विभागों को मुख्यमंत्री खुद चला रहे हैं। इतना ही नहीं इस खूनी अवैध नशे के कारोबार को चलाने का जिम्मेदार पीड़ित परिवारों ने कांग्रेस के विधायकों को बताया। जिसके बाद अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह उनके मंत्री विधायक इस्तीफा देने की बजाए कांग्रेस नेता पंजाब सरकार के सरकारी तंत्र के माध्यम से अपने आरोपी विधायकों को बचाने के चक्कर में पीड़ित एवं पंजाब की जनता के साथ धोखा कर रही है, जो युवा भाजपा नहीं होने देगी।

भानु ने कहा पंजाब युवा भाजपा बेबस नौजवानों एवं पीड़ित परिवारों की आवाज बन उनके इंसाफ के लिए हर तरह का संघर्ष करेगी, इसलिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह केवल पुलिस व सरकारी कर्मचारियों को नहीं कांग्रेस विधायकों पर भी कारवाई करे। भानु ने अंत मे बताया कि पंजाब युवा भाजपा राजनीति के लिए नहीं पंजाब की जवानी को बचाने के लिए सैंकड़ों हत्याओं के दोषियों को बचाने वाले कांग्रेसी विधायकों का घेराव कर रही है, तांकि जनता को जागरुक कर पंजाब कांग्रेस के नेताओं मंत्रियों की असलियत बताने के लिए विधायक घेरो कार्यक्रम कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News