नौजवान का किया बेरहमी से कत्ल, ट्रांसफार्मर के साथ लटकाया शव

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 10:50 AM (IST)

रईआ (हरजीप्रीत): पुलिस को रईआ के नजदीकी गांव वडाला कलां के एक नौजवान की खेतों में ट्रांसफार्मर के साथ लटकती हुई लाश मिलने के समाचार मिले हैं। इस घटना के साथ इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर मृतक की कथित प्रेमिका और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (27) के तौर पर हुई है। 

इस मामले की जांच कर रहे थाना खिलचियां के प्रमुख अजयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता गुरदीप सिंह निवासी वडाला कलां ने बताया कि उसके बेटे हरप्रीत सिंह के पास के गांव ध्यानपुर की लड़की पवनदीप कौर बेटी इकबाल सिंह के साथ एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। उनके बेटे ने बताया था कि वह उस लड़की के साथ विवाह करवाना चाहता है पर उसके लिए लड़की के माता पिता सहमत नहीं हो रहे। लड़के के पिता ने बताया कि 23, 24 की बीच रात को हरप्रीत सिंह गांव के जयप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के साथ लड़की को उसके घर नजदीक मिलने के लिए गया था। 

इसके बाद जयप्रीत सिंह उन्हें वहां छोड़ कर वापस आ गया पर उनका बेटा वापस नहीं आया। इस पर हरप्रीत सिंह की तालाश शुरू की तो उसका शव हमारे गांव के बलदेव सिंह पुत्र नाजर सिंह के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर के साथ लटकती मिली। उसने आरोप लगाया कि मेरे लड़के को इकबाल सिंह, उसकी पत्नी मनदीप कौर, लड़की पवनदीप कौर और लड़के जोबनजीत सिंह ने अपने घर उसका कत्ल कर शव ट्रांसफार्मर के साथ लटका दी है। इसके बयानों पर पुलिस ने कथित आरोपियों के खिलाफ धारा 302,34 के अंतर्गत केस दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News