तरनतारन में बड़ी वारदात, जन्मदिन से एक दिन पहले नौजवान का किरचें मार कर कत्ल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 11:46 AM (IST)

तरनतारन(रमन‌): जिले के गांव घड़का में बीती रात एक नौजवान लड़के का अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से बेरहमी के साथ किरचें मार कर कत्ल कर दिया गया। थाना चोहला के प्रभारी सोनम दीप कौर ने बताया कि जुगराज सिंह (18) पुत्र बलकार निवासी गांव घड़का बीती रात घर से बाहर गया हुआ था परन्तु वापस नहीं परता। इसके बाद परिवार की तरफ से नौजवान की बहुत तलाश की गई थी। इस दौरान मंगलवार की प्रात:काल जुगराज सिंह की लाश बरादम हुई है। 

यहां यह खास तौर पर बताने योग्य है कि मृतक नौजवान जुगराज सिंह का आज जन्म दिन था और आज ही उसने 18 साल का होना था परन्तु इससे पहले ही अज्ञातों की तरफ से किरचें मारकर उसका कत्ल कर दिया गया। थाना चोहला के प्रमुख ने बताया कि इस कत्ल के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। यह नौजवान गरीब परिवार के साथ सम्बन्धित बताया जा रहा है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत पाई जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News