काली वेईं से मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 12:50 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी: सुल्तानपुर लोधी के नजदीक बहती पवित्र काली वेईं में गत शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान के लिए उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

इस संबंधी जानकारी देते थाना सुल्तानपुर लोधी के प्रमुख सब इंस्पैक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि पवित्र काली वेईं की सेवा कर रहे संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों को काली वेईं में एक युवक का शरीर तैरता नजर आया। उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 30-35 वर्ष के बीच लग रही है। उसने जामुनी रंग की कमीज पहनी हुई है। इस संबंधी आसपास रहते लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News