लड़कियों के स्कूल में नौजवान ने दिन-दिहाड़े निगला जहर, हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 10:38 AM (IST)

फगवाड़ा (मुनीश बावा, जलोटा): फगवाड़ा के घनी आबादी वाले इलाके के गौशाला बाजार में आज उस समय पर अफरा-तफरी मच गई, जब यहां मौजूद लड़कियों के निजी स्कूल में घुस कर एक नौजवान ने दिन-दिहाड़े सबके सामने जहर निगल लिया। नौजवान लड़के ने इस तरह लड़कियों के स्कूल में घुस कर जहर क्यों खाया, यह मामला संदिग्ध बना हुआ है। हैरानी वाली बात यह है कि जिस स्कूल में नौजवान ने जहर निगला, वहां लड़कों के जाने पर मनाही है पर फिर भी यह लड़का स्कूल में दाखिल हो गया और उसने जहर निगल लिया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल की इंचार्ज ममता पुंज ने बताया कि दोपहर 2 बजे के करीब जब बच्चों का पेपर शुरू होने लगा तो उस समय एक नौजवान स्कूल में दाखिल हुआ और देखते ही देखते उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद स्कूल के चौकीदार द्वारा नौजवान के मुंह से गोली निकालने की कोशिश भी की गई पर उक्त लड़का बेहोश हो गया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फगवाड़ा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़के को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल फगवाड़ा दाखिल करवाया पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी डाक्टरों ने उसका प्रारंभिक इलाज करने के बाद उसे जालंधर रैफर कर दिया।

उक्त घटना की सूचना मिलते ही थाना सीटी के एस.एच.ओ. अमनदीप नाहर ने बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने वाले नौजवान की पहचान लवप्रीत सिंह निवासी भुलत्थ के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि लड़के ने जहरीला पदार्थ क्यों निगला, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की तरफ से जहरीला पदार्थ निगलने वाले नौजवान के पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News