शादी के लिए लड़की को मजबूर करता था युवक, फिर लड़की ने जो किया जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 11:56 AM (IST)

चौक मेहता : एक युवक से तंग आकर 19 साल की लड़की द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी गई। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना मेहता के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह ढींडसा के नेतृत्व में पुलिस ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद कथित आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।   

मृतक लड़की के पिता केवल सिंह ने बताया कि उसकी बेटी पवनदीप कौर उम्र करीब 19 साल, जिसने इसी वर्ष बारहवीं कक्षा पास की थी को जशनदीप सिंह हनी तंग परेशान करता था और जान से मारने की धमकियां देकर अपने साथ जबरन शादी करवाने के लिए मजबूर करता था। उसके खिलाफ उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी। उसकी बेटी और परिवार इस सबसे बहुत परेशान था।  

PunjabKesari

इसके चलते उक्त युवक से दुखी होकर पवनदीप कौर ने जहरीली दवा पी ली और गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता केवल सिंह और पूर्व सरपंच व मार्केट कमेटी मेहता के पुर्व चेयरमैन जत्थे गुरमीत सिंह ने बताया कि मौत से पहले एक वीडियो में लड़की ने बयान भी दिया है कि उसने जशनदीप सिंह हनी से दुखी होकर जहर खाया है। उन्होंने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले संबंधी मेहता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना मेहता के एस.एच.ओ. गगनदीप सिंह ने कहा कि जशनदीप सिंह हनी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News