Ludhiana में दिन दिहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की गोलियां मारकर ह/त्या, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jan 05, 2026 - 06:35 PM (IST)

लुधियाना: जिले में दिन दिहाड़े फायरिंग कर कबड्डी खिलाड़ी की हत्या करने की वारदात सामने आई है। मामला जगराओं के गांव अनाज मंडी का है, जहां रंजिश के चलते खिलाड़ी पर हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां चला दी और उसका शव खेतों में फैंक दिया। इसके बाद हमलावरों ने उसके घर बाहर ललकारे मारते हुए कहा कि आपके बेटे को मार दिया है, जाकर खेतों में से शव ले आओ। युवक की पहचान गगनदीप सिंह (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गगनदीप सिंह के 3 बच्चे (2 बेटियां और एक बेटा) है।  

मिली जानकारी के अनुसार, गगनदीप सिंह पहले कबड्डी खेलता था लेकिन अब मौजूदा समय में वह बाउंसर था। वहीं आपको बता दें कि, मृतक कबड्डी खिलाड़ी विधायक सरबजीत कौर मानूके का भतीजा है। बताया जा रहा है कि, मृतक गगनदीप सिंह एक अन्य कबड्डी खिलाड़ी की मदद करता था। इसी को लेकर गांव के कुछ युवकों से उसकी रंजिश चल रही थी।  

इसी के चलते हमलावरों ने अनाज मंडी में उस पर गोलियां चला दीं, जिसके बाद वह खेतों में जा गिरा। मौके पर पहुंचे गगनदीप सिंह का भाई उसे तुरन्त जगराओं के सिविल अस्पताल लेकर गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह तुरन्त पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। जांच दौरान सामने आया है कि, कबड्डी खिलाड़ी की मदद करने की रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने परिवार वालों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मिली जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह अपने 10-12 साथियों के साथ अनाज मंडी पहुंचा था जहां पर दूसरे गुट के 4 युवक पहले से मौजूद थे। हमलावरों ने वहां पर पहुंचे गगनदीप सिंह पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली गगनदीप सिंह के पेट के बीचो बीच लगी,  जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर उसका भाई उसे तुरन्त अस्पताल लेकर गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News