Amritsar: गोल्डन गेट के पास एक बस की छत पर भिड़ गए युवक, वायरल हो रही Video
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 12:23 PM (IST)
अमृतसर (रमन) : अमृतसर में गोल्डन गेट के पास कुछ युवक आपस में भिड़ गए। ये विवाद गोल्डन गेट के पास एक बस की छत पर हुआ। बताया जा रहा है कि ये युवक प्रवासी हैं और कपड़े बेचने का काम करते हैं।
ये युवक कपड़े बेचने के लिए वे गांव-गांव जाते हैं। युवकों के विवाद के बारे में जैसे ही बस कंडक्टर को पता चला तो वह छत पर चढ़ गया। इसके बाद उसने सभी युवकों को नीचे उतारा। वहीं इस दौरान अगर चलती बस से कोई गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन और खासकर बस मालिकों को इस पर ध्यान देना चाहिए ताकि यात्रियों को छतों पर न बैठाया जाए ताकि कोई हादसा न हो।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

