ज़मीनी विवाद के चलते नौजवान पर कुल्हाड़ी से हमला! कटी उंगलियां
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 05:59 PM (IST)

अबोहर: नजदीकी गांव मेहराना में रहने वाले एक नौजवान पर ज़मीनी विवाद के चलते उसके चाचा ने ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस कारण उसके हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन पवन पुत्र सुरिंदर कुमार उम्र करीब 29 वर्ष ने बताया कि उसके दादा ने उसके पिता व चाचा विनोद को ज़मीन बांट दी थी जिसके बाद ज़मीन का खाला उसके हिस्से आया था। गत दोपहर जब वह खेत में सिंचाई कर रहा था तो उसके चाचा विनोद ने ज़मीनी विवाद को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके चाचा और उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ की दो उंगलियां कट गईं। इससे वह लहू-लुहान हो गया जिसके बाद रिश्तेदारों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here