Ludhiana के रख बाग में खूनी खेल, साजिश के तहत युवक को घेर किया लहू-लुहान

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:32 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर के प्रसिद्ध सैर-सपाटा केंद्र 'रख बाग' में उस समय चीख-पुकार मच गई जब आपसी रंजिश और साजिश के तहत कुछ युवकों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए DMC अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बातों के बहाने बुलाया और कर दिया हमला

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी लक्ष्मी नगर, हैबोवाल कलां में वेल्डिंग की दुकान है। उसका बेटा हर्ष महतो अपने 2 दोस्तों मोहम्मद अल्ताफ और दीपक कुमार के साथ 25 अप्रैल 2026 को रख बाग गया था। आरोप है कि वहां अंशु कुमारी नामक युवती ने हर्ष को बातचीत करने के बहाने बुलाया था। लेकिन वहां पहले से ही मौजूद शुभम कुमार गुप्ता और अंशु कुमारी ने आपसी मिलीभगत से साजिश रची हुई थी।

तेजधार हथियारों से किया जानलेवा हमला

पीड़ित पक्ष के अनुसार, जैसे ही हर्ष और उसके दोस्त वहां पहुंचे, शुभम गुप्ता और उसके साथियों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले के दौरान हर्ष को गंभीर चोटें आईं और उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल हर्ष को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस की कार्रवाई 

थाना पुलिस ने पीड़ित के पिता के बयानों पर कार्रवाई करते हुए शुभम कुमार गुप्ता और अंशु कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस खूनी हमले के पीछे की असल वजह क्या थी और क्या इसमें कोई और भी शामिल है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News