दिल्ली किसान मोर्चे से घर वापस आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 02, 2021 - 02:57 PM (IST)

तलवंडी साबो (मुनीश): खेती कानूनों के खिलाफ दिल्ली सरहद पर किसानों की तरफ से धरना प्रदर्शन जारी है। बीते कई दिनों से दिल्ली में ठंड ने ज़ोर पकड़ा हुआ है। शाम से ही धुंध पड़नी शुरू हो जाती है और रात को चारों तरफ घना कोहरा पसर जाता है। ऐसे में अब तक दिल्ली मोर्चो में शामिल लगभग 50 से अधिक लोग सेहत ख़राब या सड़क हादसों के कारण अपनी जान गंवा चुके है। 

PunjabKesari

किसान आंदोलन के बीच आज एक और बुरी ख़बर सामने आई है। दिल्ली मोर्चे में शामिल होकर आ रहे बठिंडा के गांव भागीवांदर निवासी 28 वर्षीय युवक हरजिंदर सिंह की रास्ते में धुंध ज़्यादा होने के कारण उसके वाहन को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस दौरान उसे नजदीकी अस्पताल तलवंडी साबो ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। 

भारतीय किसान यूनियन डकौदा के इकाई प्रधान बलकरन सिंह ने फोन पर बताया कि हरजिंदर सिंह एक जनवरी को दिल्ली किसान मोर्चे में गाँव भागीवांदर को गया था। जिसके मृतक होने की पुष्टि गाँव के सरपंच बलकरन सिंह ने की। गांव वासियों और किसानों ने मांग की कि परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा एक मैंबर को सरकारी नौकरी और किसानी कर्ज़ माफ़ किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News