इंस्टाग्राम पर सुबह 3 बजे पोस्ट डाल लड़के ने किया कुछ ऐसा, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 12:45 PM (IST)

खरड़ : सन्नी एन्क्लेव के रहने वाले युवक द्वारा जहर निगल कर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। इस घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। मृतक युवक के पिता जसपाल सिंह मूल रूप से दशमेश नगर, जलालाबाद (फाजिल्का) के हैं। उन्होंने बताया कि उनके 2 बेटे और एक बेटी है। रोज की तरह 2 जून को मोहित (25) रात को घर आया और खाना खाने के बाद सो गया। करीब सुबह 3 बजे वह बाथरूम गया। जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो मोहित जमीन पर पड़ा था। इसके बाद दरवाजा तोड़कर बाथरूम में दाखिल हुए तो पता चला कि उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है।     

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई रोहित ने इस दौरान  मोहित की इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखी तो उसमें 3 जून को सुबह 3 बजे के करीब स्टेटस अपलोड किया था। इसमें मोहित ने बताया था कि उसने  दोस्त शिवम धमीजा, शिराज गिरधर और उनके साथी राहुल वर्मा से तंग आकर खुदकुशी की है। परिजनों के अनुसार दोस्तों ने किसी और मोहित के जरिए निवेश के नाम पर अज्ञात के अकाऊंट में करीब 90 हजार 15 दिन पहले ट्रांसफर किए थे। उक्त व्यक्ति अब फोन नहीं उठा रहा था, जिस कारण तीनों आरोपी 5 दिनों से उसके भाई को पैसे वापिस करने लिए परेशान कर रहे थे और धमकियां दे रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया है। परिवार द्वारा मृतक का जलालाबाद में संस्कार कर दिया गया।          

2 दोस्तों सहित 3 पर केस, तलाश जारी

जांच अधिकारी राजिंदर सिंह के अनुसार मोहित वर्क परमिट पर सिंगापुर जाने की तैयारी कर रहा था। कुछ दिन पहले ही फाइल लगाई थी। इससे पूर्व वह कैब चलाता था। सन्नी एन्क्लेव पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों शिराज गिरधर, राहुल वर्मा और शिवम धमीजा निवासी जलालाबाद के खिलाफ धारा-306 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि एक आरोपी  ऑस्ट्रेलिया फरार हो गया ह जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News