ED Office के बाहर यूथ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 04:00 PM (IST)

जालंधर:   जालंधर के ई.डी. आफिस के बाहर यूथ कांग्रेस के पंजाब प्रधान ढिल्लो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। यहां पर कांग्रेसियों द्वारा हाथों में झंडे लेकर प्रदर्शन किया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान वह अपने साथ पिंजरों में कैद तोते लाए जिन्हें इस दौरान आजाद किया गया। 

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सी.बी.आई. और पुलिस पंजाब सरकार के चंगुल से आजाद होनी चाहिएं। उन्होंने कहा कि ई.डी. की धक्केशादी बंद होनी चाहिए। इस दौरान ई.डी. के लगे सरकारी बोर्ड पर भी स्प्रे की गई। यहां प्रदर्शन दौरान आम जनता को की परेशानियों का सामना करना पड़ा। फिलहाल इस दौरान पोलिस तैनात रही। 

PunjabKesari

यूथ कांग्रेस ने यह प्रदर्शन बीते दिनों सोनिया गांधी को ई.डी. द्वारा भेजे गए नोटिस को लेकर किया गया है। उन्होंने कहा ई.डी. धक्केशाही बंद करे। (ED) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित मनी लॉड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस दिया है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय एजेंसी ने कांग्रेस नेताओं को यह नोटिस कुछ दिन पहले जारी किए हैं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News