दलित युवक की दुबई में मौत, परिवार ने मृतक देह पंजाब मंगवाने की लगाई गुहार

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 04:28 PM (IST)

धूरी (अश्विनी): धूरी के रहने वाले गुरमुख सिंह युवक जोकि गरीब सवा 2 वर्ष आर्थिक तंगी का सामना करते हुए रोजगार की तलाश में अपने बच्चे धूरी छोड़कर अकेले ही दुबई गया था की गत दिवस दुबई में मौत होने की सूचना ने परिवार को झिंजौड़ कर रख दिया है। 

जनता नगर धूरी में मृतक गुरमुख सिंह के घर जाकर परिवार से जानकारी लेनी चाही तो मृतक के बड़े भाई दर्शन सिंह व बुजुर्ग पिता गुरजंट सिंह ने दुखी मन से बताया कि गुरमुख सिंह घरेलू तंगी के चलते रोजगार की तलाश में करीब सवा 2 वर्ष पहले दुबई गया था व शारजाह शहर में मजदूरी करने लगा था परंतु गत दिवस हमें दुबई से किसी व्यक्ति का फोन आया कि गुरमुख सिंह की दुबई मे मौत हो गई है। अपने बेटे की देहत पंजाब लाने का खर्चा करने से पूरी तरह असमर्थ है।

आल इंडिया एफ.सी.आई. एग्जीक्यिूटिव स्टाफ यूनियन के राष्ट्रीयाध्यक्ष एस.एस. चट्ठा ,बसपा नेता व सेहत विभाग के पूर्व डिप्टी डायरैक्टर मक्खन सिंह, आप नेता संदीप सिंगला, पूर्व पार्षद अमरीक सिंह, गमदूर सिंह जवंधा ने परिवार से हमदर्दी व्यक्त पंजाब सरकार ,जिला संगरूर के मैंबर पार्लियामैंट भगवंत मान व सरबत का भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन व दुबई के प्रसिद्ध व्यापारी व समाज सेवी एस.पी. सिंह ओबराय को अपील करते कहा कि धूरी जिला संगरूर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस दलित परिवार के युवक की देह पंजाब लाने में इस परिवार की मदद की जाए तांकि वह अपने पुत्र का अंतिम संस्कार कर सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News