सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा सिख युवक का रोते हुए Video , हाथ जोड़कर बोला- "मेरी जैसी गलती न करना"

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 12:32 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब के एक सिख युवक का सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो सामने आया है। युवक मेक्सिको में फंसे होने का दावा करते हुए लोगों से वहां न आने और किसी एजेंट के झांसे में न फंसने की अपील करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक हाथ जोड़कर अपने साथ मारपीट किए जाने की बात कहता है और बताता है कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।

डंकी रूट से मेक्सिको पहुंचने का दावा
वीडियो में युवक अपना नाम नहीं बताता। उसका कहना है कि वह डंकी रूट के जरिए मेक्सिको पहुंचा था। इसके बाद उसने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई। युवक के मुताबिक उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा।

लोगों से की मेक्सिको न आने की अपील
रोते हुए युवक लोगों से अपील करता है कि वे मेक्सिको न आएं और किसी एजेंट के झांसे में न फंसें। वह अपनी गलती मानते हुए कहता है कि उसके जैसी गलती कोई और न करे। युवक यह भी कहता है कि उसने भागने की कोशिश की थी, जिसके बाद उसकी हालत और खराब हो गई। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए युवक ने दावा किया कि यही व्यक्ति उसे यहां तक लेकर आया था। अंत में वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर चर्चा में वीडियो
वीडियो पर मेक्सिको में भारतीय सिख के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा हो रही है। यह वीडियो टिकटॉक अकाउंट @amol__singh से अपलोड होने के बाद एक्स समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News