अब पंजाब के इस जिले में चली अंधाधुंध गोलियां, सरेआम मौत के घाट उतारा नौजवान

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 11:47 AM (IST)

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा): पंजाब में लगातार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला जिला फिरोजपुर के गांव से सामने आया है, जहां सरहदी गांव के रहने वाले कारज सिंह का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। नौजवान की मृतक देह को सिविल अस्पताल की मुर्दाघर में रखवाया गया है। इस हमले में मृतक का छोटा भाई भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात पुरानी रंजिश के कारण घटी बताई जा रही है, फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : DC की कुर्सी से हटाने के बाद 5 महिला IAS अधिकारियों की नहीं ली सार

मृतक कारज सिंह के छोटे भाई हरप्रीत सिंह और रिश्तेदार ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आज जब वह मेला देख कर वापिस आ रहा था तो घर के रास्ते में ही हमलावर खड़े हुए थे और उन्होंने सीधा गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों की संख्या 20 से 25 थी, जिसमें कारज सिंह के गोलियां लगने के कारण मौत हो गई और उन्होंने हरप्रीत सिंह पर भी तेजधार हथियार के साथ हमला किया, जिसमें वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें : पंजाब वासियों के लिए अहम खबर, महंगा हो सकता है बस का सफर

उधर सिविल अस्पताल के डाक्टर ने कहा कि कारज सिंह की मृतक देह मुर्दाघर में रखवा दी गई है। दूसरी तरफ घटना स्थल पर पहुंचे डी.एस. पी. यादविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि पुरानी रंजिश का मामला है, जिसमें 35 वर्ष के कारज सिंह का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News