नशा छुड़ाओ केन्द्र से वापिस आए युवक की कुछ घंटों बाद संदिग्ध मौत, कार में मिला मृत

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 10:37 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): स्थानीय हिंदूमलकोट रोड़ निवासी करीब 21 वर्षीय युवक आज बाईपास पर स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास कार में संदिग्ध रूप में बेसुध हालत में मिला। जिसे तुरंत ही सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए उसके शव को घर ले गए। मृतक युवक आज सुबह 11 बजे ही नशा छुड़ाओ केन्द्र से वापिस अपने घर आया था।

जानकारी देते हुए मृतक रक्षपाल के पिता शमशेर सिंह ने बताया कि उसका बेटा 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था और अब बी.ए. की पढ़ाई शुरू की थी। इसी दौरान वह कुछ युवकों के साथ नशा करने लगा था, जिसे उन्होंने तुरंत ही नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल करवा दिया। उसने बताया कि तीन महीने नशा छुड़ाओ केन्द्र में दाखिल रहने के बाद आज सुबह 11 बजे ही वे उसे वापिस घर लेकर आए थे। लेकिन इसी दौरान अचानक रक्षपाल कार लेकर घर से निकल गया जिस पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान पता चला कि बाईपास पर स्थित आयशर ट्रैक्टर एजेंसी के पास कार में एक युवक बेसुध पड़ा हुआ। जिस पर वे मौके पर पहुंचे और तुरंत ही उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News