लुधियाना में यूथ विंग स्पोर्ट्स लीग 2026 का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 09:01 PM (IST)

लुधियाना (कृष्ण): जीतो लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन यूथ विंग द्वारा आयोजित लुधियाना स्पोर्ट्स लीग 2026 के तहत रविवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। स्पोर्ट्स लीग में बॉक्स क्रिकेट, पिकलबॉल, बैडमिंटन और शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बॉक्स क्रिकेट में वर्धमान टाइगर्स ने जीता खिताब

क्रिकेट लीग मुकाबलों में चार्ली स्ट्राइकर और स्वीट टच स्ट्राइकर के बीच खेले गए मैच में चार्ली स्ट्राइकर ने 7 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन बनाए, जिसके जवाब में स्वीट टच स्ट्राइकर ने 5.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 78 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मैच में नितिन जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में वर्धमान टाइगर्स ने 7 ओवर में 134 रन बनाकर एटीसी स्ट्राइकर को 35 रन पर रोकते हुए 99 रन से जीत दर्ज की। संभव जैन ने 22 गेंदों में 72 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे मुकाबले में वल्लभ रॉयल ने 91 रन बनाए, लेकिन स्वीट टच स्ट्राइकर ने 4.1 ओवर में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया, जिसमें विनीत जैन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

एक अन्य मैच में चार्ली टीम ने वर्धमान टाइगर्स को हराया, जिसमें शुभम जैन ने 53 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में वर्धमान टाइगर्स ने स्वीट टच स्ट्राइकर को हराकर बॉक्स क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम किया।

PunjabKesari

बैडमिंटन में अमन जैन और नमन जैन विजेता

बैडमिंटन प्रतियोगिता के वेटरन डबल्स वर्ग में अमन जैन और नमन जैन ने खिताब जीता। अंडर-14 लड़कों में युवान और लड़कियों में शान्या विजेता बने। महिला सिंगल्स में अभिध्या ने जीत हासिल की, जबकि अंडर-17 से अधिक आयु वर्ग में अयान विजेता रहे। अंडर-17 वर्ग में सांत्वना ने बाजी मारी।

पिकलबॉल में नमन जैन और मुस्कान ने जीता मिक्सड डबल्स

पिकलबॉल प्रतियोगिता के मिक्सड डबल्स फाइनल में नमन जैन और मुस्कान विजेता बने, जबकि नितिन और स्मृति रनर-अप रहे। पुरुष डबल्स वर्ग में म्रिग्रैंक और रोहन ने खिताब जीता, जबकि मानव और आर्यन उप-विजेता रहे।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

इस दौरान वर्धमान अमरांते प्रमुख आदीश जैन, सुधीर जैन और मंजू ओसवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जीतो लुधियाना चैप्टर फाउंडेशन के मेंटर कोमल कुमार जैन, कंचना जैन, चेयरमैन सुधीर कुमार जैन, चीफ सेक्रेट्री पवन जैन, वाइस चेयरमैन तरुण जैन, कोषाध्यक्ष भाविक जैन, लेडीज विंग चेयरपर्सन मंजू ओसवाल, यूथ विंग चेयरमैन संभव जैन सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने लीग को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News