Ludhiana के स्कूल में हथियारबंद युवकों का हंगामा, जबरन घुर कर तोड़े ताले, फाड़े नोटिस

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 03:43 PM (IST)

लुधियाना(गौतम) : माडल टाऊन स्थित गुरू नानक एजूकेशन ट्रस्ट गुजरखान कैंपस में पिस्तौल व तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने हुल्लड़बाजी करनी शुरू कर दी। शिकायत मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया।

धक्के से स्कूल के अंदर घुसे हमलावर 
पुलिस ने बीआरएस नगर के रहने वाले गुरविंदर सिंह सरना के बान पर न्यू माडल टाऊन के रहने वाले सरनबीर सिंह सरना के खिलाफ आर्म एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में गुरविंदर सिंह सरना ने बताया कि वह गुरू नानक ऐजूकेशन ट्रस्ट गुजरखान कैंपस में बतौर ट्रस्टी व जनरल सेक्रेटरी सेवाएं निभा रहा हूं । 6 अप्रैल को उनकी तरफ से एक नोटिस लगाया था । स्कूल में बच्चों की सिक्योरिटी के लिए गार्ड नियुक्त किया हुआ है । 6 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे उसको स्कूल से फोन आया कि स्क्रोपियो में कुछ लोग तेज हथियार व पिस्तौल से लैस होकर आए और धक्के से स्कूल के अंदर घुस गए।

हथियारबंदों ने स्कूल की प्रोपॅटी को भी पहुंचा नुक्सान
हथियारबंदो ने इस दौरान डायरेक्टर रूम के बाहर लगा हुआ नोटिस फाड़ दिया और कमरे को लगा हुआ ताला भी तोड़ दिया । जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो हथियारबंदों ने गाली गलौच करते हुए सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों के साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी । जिस कारण स्कूल में डर व दहशत पैदा हो गई और हथियारबंदों ने स्कूल की प्रोपॅटी को भी नुक्सान पहुंचा और स्कूल में पड़े जरूरती कागजात भी खुर्द बुर्द कर दिए और बाद में धमकाते हुए फरार हो गए । सब इंस्पैक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News