युवक ने झील में कूदकर की आत्महत्या की कोशिश

punjabkesari.in Saturday, Mar 17, 2018 - 12:31 PM (IST)

बठिंडा(परमिंद्र): एक युवक ने थर्मल प्लांट की झील में कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते ही उसे सहारा जनसेवा के वर्करों ने झील में से निकाल लिया व अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार गोनियाना रोड पर झील नं.-2 में एक युवक ने आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी।
 

लोगों को पता चलने पर उन्होंने फौरन इस संबंध में सहारा जनसेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्यों ने राजिंद्र कुमार व अन्य ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किए व युवक को झील से निकाल लिया। सदस्यों ने युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक की शिनाख्त सनी (21) निवासी बङ्क्षठडा के रूप में हुई है। थाना थर्मल प्रभारी ने बताया कि उक्त युवक मानसिक तौर पर परेशान था। घटना के कारणों की अगली पड़ताल की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News