शादी का झांसा देकर 5 साल तक बनाए शारीरिक संबंध, शिकायत देने के बाद उठाया ये खौफनाक कदम

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2017 - 10:52 PM (IST)

पंचकूला(चंदन): महिला थाने में एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला पुलिस ने लड़की की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुराचार करने का केस दर्ज कर जांच शुरूकर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती रामगढ़ की रहने वाली है। आरोपी युवक भी रामगढ़ का रहने वाला है।

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवक उसे शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुराचार करता रहा। युवती ने उसको कई बार शादी के लिए कहा लेकिन वह मना करता रहा। रविवार दोपहर युवती शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। थाने में युवती के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर जैसे ही मामला दर्ज किया उसके तुरंत बाद ही युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस कर्मियों ने उसे पंचकूला सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जांच एस.आई. अधिकारी गीता ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News