BSF म्यूजियम में रखी गई भगत सिंह की पिस्तौल, इसी से दागी थी सांडर्स पर गोली

punjabkesari.in Monday, May 29, 2017 - 08:31 AM (IST)

फिरोजपुर (मनदीप): आखिरकार भारी मशक्कत के बाद शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पिस्तौल (नंबर-168896) को भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर बने बी.एस.एफ. के संग्रहालय (म्यूजियम) में रखा गया। इससे पहले उक्त पिस्तौल जालन्धर में बी.एस.एफ. के हैड क्वार्टर में थी। 

जानकारी के अुनसार फिरोजपुर के तूड़ी बाजार स्थित क्रांतिकारियों के गुप्त ठिकाने में क्रांतिकारी जय गोपाल ने भगत सिंह के पास उक्त पिस्तौल देखी थी। भगत सिंह ने उक्त पिस्तौल को जॉन सांडरस कत्लकांड में इस्तेमाल किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News