राहुल की ताजपोशी में पंजाब के कांग्रेसी बढ़-चढ़ कर हुए सम्मिलित

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 05:40 PM (IST)

जालन्धर(धवन): राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करने के समय पंजाब से दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने इसमें अपनी शामूलियत की। राज्य से कांग्रेसी नेता गत रात्रि ही दिल्ली पहुंच गए थे तथा आज सुबह वह राहुल की ताजपोशी के समय ए.आई.सी.सी. कार्यालय में पहुंचे। पंजाब से ताजपोशी समारोह में शामिल होने वाले दिग्गज नेताओं में पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर, पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील जाखड़, पंजाब के बिजली व सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह, पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य कांग्रेस कार्यालय मे पहुंचे तथा उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी।

PunjabKesariनौजवान वर्ग में भारी उत्साह: जाखड़ 
इस अवसर पर जाखड़ ने कहा कि राहुल के आगे आने से देश भर में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी तथा उनके नेतृत्व में पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश में भविष्य उज्जवल है। राहुल को काफी समय से पार्टी कार्यकत्र्ता अध्यक्ष पद की कुर्सी पर विराजमान होते हुए देखना चाह रहे थे। कार्यकत्र्ताओं का स्वप्र आज पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि नौजवान वर्ग में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है तथा पंजाब के कोने-कोने से उन्हें बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही देश को दोबारा तरक्की के रास्ते पर ला सकती है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में तो आर्थिक विकास दर में कमी आई हुई है। इस समय देश में उद्योग, व्यापार तथा कृषि सैक्टर तबाही के कगार पर खड़ा हुआ है। 2019 में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों में कांग्रेस राहुल के नेतृत्व में बढ़ी भारी जीत दर्ज करेगी। राणा गुरजीत सिंह ने भी कहा कि राहुल का आगे आना पंजाब में कांग्रेस के लिए और भी अच्छा है। राहुल के कारण न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी कार्यकत्र्ताओं व आम जनता पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल के आगे आने से समूचा युवावर्ग कांग्रेस के साथ जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वह राहुल को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब राहुल गांधी को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का पी.एम. उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि राहुल में जन्मजात लीडरशिप के गुण हैं। इसलिए उन्हें उम्मीद है कि राहुल आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूती से उभार कर सामने लाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 2 वर्षों के दौरान संघर्ष करने की जिस क्षमता का प्रदर्शन किया है वह अद्वितीय है। उन्होंने कहा कि राहुल के साथ पंजाब की समूची लीडरशिप साथ खड़ी है तथा उन्हें अपनी तरफ से पूरा सहयोग देगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News