सर्जीकल काम्पलैक्स में मिले महिला के शव की शिनाख्त हुई

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2017 - 02:50 PM (IST)

जालंधर (प्रीत): सर्जीकल काम्पलैक्स में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई। महिला का नाम कविता बताया गया है जो दीप नगर की रहने वाली है। मृतका की चप्पल से उसकी मां ने शव की शिनाख्त की। कविता का मां ने बताया कि वह 2 दिन से घर से गई हुई थी।

 

बता दें कि 6 दिसम्बर को थाना बस्ती बावा खेल के अधीन पड़ते स्पोर्ट्स एंड सर्जीकल काम्पलैक्स में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। अज्ञात लोगों ने युवती की हत्या करके उसका शव सरेआम पार्क में जला दिया था।  वारदात का खुलासा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ जब उक्त पार्क में सुबह प्रवासी व्यक्ति सैर के लिए पहुंचा तो शव देख उसने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, ए.डी.सी.पी. सूडरविजी, थाना बस्ती बावा खेल के एस.एच.ओ. सुखविन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News