बस्ती शेख में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने की खुदकुशी

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2017 - 01:49 AM (IST)

जालंधर: स्थानीय बस्ती शेख में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार अनु नामक लड़की की शादी दो साल पहले बस्ती शेख निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद अक्सर ससुराल वाले उसे तंग परेशान करते थे। जिसके चलते अनु ने आज सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि जब अनु ने सुसाइड किया तो ससुराल वालों ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया।

 

इस दौरान जब मोहल्ले वालों को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अनु के घर वालों को दी। जिसके बाद घर वालों ने अनु को सिविल अस्पताल पहुंंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पांच की पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News