पहले गंदगी फैलाई, नौकरी बहाल हुई तो की सफाई

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 07:46 AM (IST)

भटिंडा(स.ह): जे.आई.टी.एफ. कंपनी के तहत काम करते प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने आज रोष प्रदर्शन के दौरान शहर में गंदगी फैंककर कंपनी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की जिस कारण लोगों को काफी अधिक परेशानी हुई। 

क्या है मामला
प्राइवेट सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी ने 30 कर्मियों को जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं दिया। जब इस बारे कंपनी से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त कर्मियों को दिसम्बर के बाद ही नौकरी से निकाल दिया गया था। प्रधान ने कहा कि उक्त कर्मियों को नौकरी से हटाने बारे न तो यूनियन को बताया गया और न ही कर्मियों को इस बारे जानकारी थी। वे तभी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं लेकिन कंपनी ने उनको काम करने से नहीं रोका परन्तु वेतन देते समय उनको फरमान सुनाया गया कि वे 2 महीने पहले ही निकाले जा चुके हैं। प्रधान ने कहा कि यह नाइंसाफी है, जो बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसलिए उनको गंदगी फैंककर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

क्या हैं मांगें
-नौकरी से निकाले गए सफाई कर्मियों को फिर बहाल किया जाए। 

-2 महीने का वेतन दिया जाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News