चाइना डोर की बिक्री करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक की भारतीय करंसी बरामद

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 10:03 AM (IST)

तरनतारन : एक तरफ सरकार द्वारा चाइना डोर की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई थी। दूसरी तरफ लोहड़ी के त्यौहार को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस से बेखौफ होकर चाइना डोर की बिक्री की गई। विभिन्न थानों की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चाइना डोर के 72 गट्टू, 2 लाख 95 हजार रुपए की भारतीय करंसी बरामद की है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

थाना सिटी तरनतारन के ए.एस.आई. मनजिंदर सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि राहुल कुमार उर्फ काका पुत्र जज कुमार निवासी तरनतारन चाइना डोर की बिक्री करते हुए लोगों व पक्षियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। सरकार द्वारा पाबंदी के बावजूद उक्त आरोपी द्वारा चाइना डोर की बिक्री की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई. मनजिंदर सिंह ने राहुल कुमार को गिरफ्तार करते हुए 30 गट्टू चाइना डोर, 2 लाख 95 हजार रुपए की भारतीय करंसी बरामद की।

इसी तरह थाना सिटी पट्टी के ए.एस.आई. लखविंदर सिंह ने नीरज चोपड़ा पुत्र सुखदेव राज निवासी पट्टी को गिरफ्तार करते हुए चाइना डोर के 14 गट्टू, ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने ललित कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी पट्टी को गिरफ्तार करते हुए 5 गट्टू, थाना सिटी तरनतारन के ए.एस.आई. मनजिंदर सिंह ने बलविंदर सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी तरनतारन को गिरफ्तार करते हुए 15 गट्टू, थाना गोइंदवाल साहिब के ए.एस.आई. जैमल सिंह ने अमरदीप सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी फत्याबाद को गिरफ्तार करते हुए 8 गट्टू बरामद किए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News