शादी के 1 माह बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2020 - 04:40 PM (IST)

पट्टी: शादी के एक महीने बाद लड़की ने ससुरालियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार रजिन्दर कौर पुत्री गुरबीर सिंह का विवाह एक महीना पहले ही हरिन्दर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी गांव लद्धू थाना वल्टोहा के साथ हुआ था। मृतका का पति हरिन्दर सिंह किसान है और ससुराल वाले लड़की को दहेज लाने के लिए तंग परेशान कर रहे थे, जिसके चलते लड़की ने खुदकुशी जैसा कदम उठाया। 

PunjabKesari

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को ससुरालियों की तरफ से और  दहेज़ लाने के लिए तंग परेशान किया जा रहा था, जिस कारण उसने गत रात ज़हरीली चीज़ निगल ली, जिसके बाद उसे अस्पताल में दाख़िल करवाया गया।  डाक्टरों ने लड़की की हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने मृतक रजिन्दर कौर के पति हरिन्दर सिंह, ससुर सुखचैन सिंह,  बिचौला कुलदीप कौर, बिचौलन नरिन्दर सिंह ख़िलाफ़ पर्चा दर्ज कर लिया है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News