फिरौती लेकर सी.आर.पी.एफ. के इंस्पैक्टर की पत्नी के कत्ल का मामलातांत्रिक के दोनों चेले गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 02:18 PM (IST)

अमृतसर(अरुण):कोट खालसा स्थित न्यू आजाद नगर निवासी महिला बलजीत कौर के असली कातिल और तांत्रिक गुरविन्दर सिंह गोरा निवासी गांव मसीता डबवाली के दोनों चेलों को सी.आई.ए. स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर सुखविन्दर सिंह रंधावा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना पर रेड कर गिरफ्तार कर लिया। डी.सी.पी. जांच मुखविन्दर सिंह भुल्लर ने बताया कि 12 नवम्बर को कत्ल हुआ था।

उन्होंने बताया कि कत्ल की साजिश मृतका बलजीत कौर के पति सी.आर.पी.एफ. के इंस्पैक्टर गुरमिन्दर सिंह निवासी सोहिया कलां और उसकी प्रेमिका वीरपाल कौर निवासी न्यू अर्बन एस्टेट फेज-2 जालंधर ने की थी। इसमें वीरपाल कौर के जानकार उक्त तांत्रिक को 5 लाख रुपए की फिरौती देना तय हुआ था। इसके बाद तांत्रिक बाबा ने अपने 2 चेलों सुखदीप सिंह जे.पी. निवासी गांव मसीता डबवाली और गेजा उर्फ देसा सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी गांव सेखू, जिला बठिंडा को अमृतसर के कोट खालसा स्थित बलजीत कौर के घर भेज परने से उसका गला घोंट कर मरवाया गया था। पुलिस मामला दर्ज कर गुरमिन्दर सिंह, वीरपाल कौर और तांत्रिक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के बाद से दोनों चेले फरार थे, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें रवाना की गई थीं।

रिमांड के दौरान पुलिस बरामद करेगी फिरौती की रकम
डी.सी.पी. भुल्लर ने बताया कि 5 लाख रुपए की फिरौती तय करने के बाद में दोनों प्रेमियों ने 2 लाख 70 हजार रुपए तांत्रिक के बैंक खाते में जमा करवाई थी, फिर कत्ल करने के बाद जालंधर बस अड्डे पहुंचे दोनों चेलों को 2 लाख रुपए की रकम सौंपी गई थी। अब दोनों चेलों को अदालत में पेश करने बाद रिमांड पर लेकर फिरौती की रकम, कत्ल में इस्तेमाल किया परना और मोबाइल बरामद किया जाएगा। वहीं उनसे पूछताछ कर अन्य जानकारी भी ली जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News