घरेलू परेशानी से दुखी युवक ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2019 - 07:06 PM (IST)

अमृतसर (अरुण): कोट खालसा स्थित थाने के साथ लगती गली में रहने वाले एक युवक द्वारा परिवारिक सदस्यों की गैर मौजुदगी में लोहे के गार्डर के साथ फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक जिस की पहचान लखविन्दर सिंह लक्खा पुत्र साधा सिंह के तौर पर हुई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

रंग रोगन की मजदूरी न मिलने पर परेशान था मृतक लक्खा: थाना कोट खालसा प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मृतक लखविन्दर सिंह लक्खा (34) जो रंग रोगन की मजदूरी करता था। परिवारिक सदस्यों मुताबिक दिहाड़ी न लगने पर वह ज्यादातर अपने घर में ही रहता था। अपनी माता से खर्चा ले लेता था। मृतक लखविन्दर की पत्नी करीब 7/8 वर्ष पूर्व गर्भवती व्यवस्था में मायके घर गई थी परन्तु वापस नहीं आई थी। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आज लक्खा द्वारा परिवारिक सदस्यों की गैर मौजुदगी में गार्डर के साथ फंदा लगा लिया गया। पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News